Sunday, 19 June 2016

रोज का खाना बनाने वाली माँ हमें याद रहतीहै,लेकिन जीवन भर के खाने कीव्यवस्था करने वाला  हम भूल जाते हैं । .माँ रोती है, बाप नहीं रो सकता, खुद का पिता मर जाये फ़िरभी नहीं रो सकता, क्योंकि छोटे भाईयों कोसंभालना है, .माँ की मृत्यु हो जाये भी वहनहीं रोता क्योंकि बहनों को सहारा देना होता है,.पत्नी हमेशा के लिये साथ छोड जाये फ़िर भीनहीं रो सकता,.क्योंकि बच्चों को सांत्वनादेनी होती है ।देवकी-यशोदा की तारीफ़ करनाचाहिये, लेकिन बाढ में सिर पर टोकरा उठाये वासुदेव कोनहीं भूलना चाहिये....राम भले हीकौशल्या का पुत्र हो लेकिन उनके वियोग में तड़प कर जान देने वालेदशरथ ही थे ।.पिता की एडी़ घिसी हुईचप्पल देखकर उनका प्रेम समझ मे आता है, उनकीछेदों वाली बनियान देखकर हमें महसूस होता है किहमारे हिस्से के भाग्य के छेद उन्होंने ले लिये हैं....लड़की को गाऊन ला देंगे, बेटे को ट्रैक सूट ला देंगे,लेकिन खुद पुरानी पैंट पहनते रहेंगे ।.बेटा कटिंग परपचास रुपये खर्च कर डालता है और बेटीब्यूटी पार्लर में, लेकिन दाढी़की क्रीम खत्म होने पर एकाध बारनहाने के साबुन से ही दाढी बनाने वाला पिताबहुतों ने देखा होगा....बाप बीमार नहीं पडता, बीमारहो भी जाये तो तुरन्त अस्पताल नहीं जाते, डॉक्टर ने एकाध महीने का आराम बता दिया तोउसके माथे की सिलवटें गहरी होजाती हैं,.क्योंकि लड़की कीशादी करनी है, .बेटे की शिक्षाअभी अधूरी है... आय ना होने के बावजूद बेटे-बेटी को मेडिकल / इंजीनियरिंगमें प्रवेश करवाता है.. .कैसे भी "ऎड्जस्ट" करके बेटेको हर महीने पैसे भिजवाता है.. (वहीबेटा पैसा आने पर दोस्तों को पार्टी देता है) ।.किसी भी परीक्षा के परिणामआने पर माँ हमें प्रिय लगती है, क्योंकि वहतारीफ़ करती है, पुचकारती है, हमारा गुणगान करती है, .लेकिन चुपचाप जाकरमिठाई का पैकेट लाने वाला पिता अक्सर बैकग्राऊँड में चला जाता है....पहली-पहली बार माँ बनने परस्त्री की खूब मिजाजपुर्सीहोती है,.खातिरदारी की जाती है (स्वाभाविक भी है..आखिर उसने  कष्ट उठाये हैं),.लेकिन अस्पताल के बरामदे में बेचैनीसे घूमने वाला,.ब्लड ग्रुप की मैचिंग के लिये अस्वस्थ,.दवाईयों के लिये भागदौड करने वाले बेचारे बाप को सभीनजरअंदाज कर देते हैं... ठोकर लगे या हल्का सा जलने पर"ओ..माँ" शब्द ही बाहर निकलता है, .लेकिन बिलकुलपास से एक ट्रक गुजर जाये तो "बाप..रे" ही मुँह सेनिकलता है ।.दुनियाँ के हर पिताजी को समर्पित.🌹Happy Father's Day 🌹

No comments:

Post a Comment